पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हत्या प्रयास के मामले में दो जने पकड़े, बंदूक व कारतूस बरामद

हत्या प्रयास के मामले में दो जने पकड़े, बंदूक व कारतूस बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| एमआईए थाना पुलिस ने हत्या प्रयास के मामले में 35 वर्षीय लक्ष्मणसिंह रायसिख व 31 वर्षीय जसवंत सिंह रायसिख को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनसे 12 बोर की एक बंदूक सहित 3 कारतूस बरामद किए हैं। थानाधिकारी धर्मसिंह चौधरी ने बताया कि रामसिंह पुत्र मोहर सिंह यादव निवासी जसवंत नगर थाना शिवाजी पार्क हाल एमआईए ने 18 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 17 मई की रात करीब 10.30 बजे अपने फॉर्म पर बने मकान के बाहर बैठा था, तभी लक्ष्मण सिंह पुत्र अमीर सिंह रायसिख व जसवंत पुत्र भजन सिंह रायसिख निवासी देसूला खोड़ उसके खते में आए। इनके पास बंदूक थी। रामसिंह यादव ने रिपोर्ट में लिखा कि उसने लक्ष्मण व जसवंत को खेत में घुसने पर टोका तो लक्ष्मण ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इसमें वह बाल बाल बच गया। बाद में दोनों आरोपी फरार हो गए।

खबरें और भी हैं...