अलवर| डॉ. भीमराव ज्ञानप्रकाश समिति के तत्वावधान में रविवार को 200 फुट रोड खुदनपुरी स्थित डॉ. अंबेडकर छात्रावास में जाटव बैरवा समाज का चौथा सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। इसमें 16 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। समिति अध्यक्ष मंगराम जाटव ने बताया कि सुबह 8 बजे बारात व अतिथियों का स्वागत, दोपहर 1 बजे वरमाला व बौद्ध रीति से विवाह संस्कार होगा। दोपहर 2 बजे सम्मान समारोह व भामाशाहों का सम्मान होगा। उन्होंने बताया कि बौद्ध भिक्षु सुबौद्ध सागर द्वारा पाणिग्रहण संस्कार कराया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा होंगे जबकि विधायक जयराम जाटव अध्यक्षता करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि एडीएम द्वितीय बीएल रमन होंगे। विशिष्ट अतिथि खेमचंद धामाणी, अशोक, डीवी जाटव, पदम चंद, भौंरेलाल, खानसिंह जाटव व मूलचंद होंगे।