पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक्सप्रेस ट्रेन का अलवर तक हुअा संचालन, टिकट खैरथल तक की दी

एक्सप्रेस ट्रेन का अलवर तक हुअा संचालन, टिकट खैरथल तक की दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर- खैरथल एक्सप्रेस का सोमवार को अलवर तक संचालन हुआ। यह ट्रेन अलवर- खैरथल के बीच रद्द कर दी गई। इससे ट्रेन से खैरथल जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। उनके पास खैरथल तक के टिकट थे। जयपुर- खैरथल एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर डेढ़ बजे अलवर आई थी जबकि इसका अलवर पहुंचने का समय दोपहर 12.50 बजे का है। जयपुर में कई यात्रियों को इस ट्रेन की खैरथल तक की टिकट जारी कर दी। ट्रेन के अलवर पहुंचने पर जब यात्री पूछताछ विंडो पर पहुंचे तो डयूटी पर तैनात कर्मचारी ने कहा कि यह टिकट जयपुर से जारी हुई है, इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं। निराश होकर यात्री लौट गए। वहीं इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब 5 घंटे देरी से दोपहर 3.39 बजे व किशनगंज- अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस करीब 4 घंटे देरी से रात 8.18 बजे अलवर आई। मुज्जफरपुर- पोरबंदर एक्सप्रेस निर्धारित समय शाम 3.54 से 5.35 घंटे देरी से चल रही थी।

यात्रियों को नहीं दी गई इसकी जानकारी

कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक चेतराम बड़सीवाल का कहना कि जब कोई भी ट्रेन गंतव्य स्टेशन से पहले रद्द कर दी जाती है। रद्द की गई ट्रेन के यात्री इस ट्रेन के बाद उस स्टेशन को जाने वाली पहली ट्रेन में यात्रा कर सकता है इसके लिए उसे दूसरा या अन्य टिकट लेने की आवश्यकता नहीं है। जबकि वास्तविकता यह भी है कि इसके बाद खैरथल के लिए करीब 3.45 घंटे बाद जैसलमेर-काठ गोदाम रानीखेत ट्रेन थी। इससे पहले शाम 4.35 बजे मथुरा-भिवानी पैसेंजर थी लेकिन यह ट्रेन 1.38 घंटे लेट थी। दूसरी ओर पूछताछ विंडो के कर्मचारियों ने यात्रियों को इस बात की जानकारी नहीं दी।

खबरें और भी हैं...