अलवर | जिला कांग्रेस कमेटी विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसमें रुद्र किशोर सैनी, विजय सौगत, रामप्रसाद सेवल, अजय धार, धौलाराम गुर्जर, राजीव यादव, अनिल नरूका, उदय शंकर शर्मा, अजय कौशिक, मुकेश शर्मा, महावीर राजोरिया, मोहम्मद इलियास को महासचिव नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त भूरे खां, तरुण गौड़, संजय यादव, रामप्रसाद मीणा, सूरज यदुवंशी, जितेंद्र शर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, रामपत वर्मा, अमित नरूका को उपाध्यक्ष, भूपेश जायसवाल, योगेश सैनी, प्रेम वर्मा, करण सिंह चौधरी, वीरेंद्र चौधरी को संयुक्त सचिव तथा सलीम खान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।