अलवर | थानागाजी क्षेत्र के भाजपा के पांच मंडलों की बैठक मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर होगी। जिला प्रवक्ता सोहनलाल सुलानिया ने बताया कि मंडल थानागाजी, प्रतापगढ़ एवं किशोरी मंडलों की बैठक सुबह 10 बजे आदर्श विद्या मन्दिर थानागाजी में होगी। टहला एवं धमरेड़ मंडल की बैठक शाम 4 बजे मोती महल टहला में होगी। बैठकों में सामान्य प्रशासन मंत्री हेमसिंह भड़ाना सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इन बैठकों में भाजपा की ओर से 21 से 27 मई तक मेरा बूथ मेरा गौरव-मेरा बूथ कमल का बूथ कार्यक्रम पर विचार विमर्श कर प्रत्येक बूथ पर 21 कार्यकर्ताओं की समिति बनाने, पन्ना प्रमुख तय करने एवं सेक्टर प्रभारी बनाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।