पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 13 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे रोडवेज कर्मी

13 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे रोडवेज कर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | राजस्थान स्टेट रोडवेज एंप्लाइज यूनियन की ओर से 13 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से केंद्रीय बस स्टैंड पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू हुआ। रोडवेज कर्मचारियों ने धरना स्थल पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि अलवर आगार के मुख्य प्रबंधक को 1 मई को 13 सूत्री मांगपत्र सौंपा था। इस पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलनात्मक कदम उठाना पड़ा। किसी भी सूरत में रोडवेज कर्मचारियों के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी। रोडवेज कर्मचारियों ने रोडवेज प्रशासन पर अनुबंधित वाहन मालिकों व बस सारथियों को लाभ पहुंचाने, रोडवेज कर्मचारियों से पद के अनुरूप कार्य नहीं लेने, बस स्टैंड पर स्थित दुकान संचालकों से बकाया राशि वसूल नहीं करने का भी आरोप लगाया है। प्रदेश सचिव जफर इकबाल, हरिओम चुघ, संजय चौधरी, कालीचरण जोशी, राकेश तिवाड़ी ने सभा को संबोधित किया। रामसिंह, राजेंद्र चौधरी, बनवारी, पदम सिंह, रमेश चंद, प्रीतम, अनंत, अशोक सैनी, ब्रह्म सिंह ने धरना दिया। मंगलवार सुबह 10 से शाम 4 बजे तक केंद्रीय बस स्टैंड पर धरना दिया जाएगा।

अलवर. मांगों को लेकर बस स्टैंड पर धरना देते रोडवेज कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...