पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक दिवसीय मेला व पद दंगल आयोजित

एक दिवसीय मेला व पद दंगल आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव बबेली में सोमवार को एक दिवसीय चावंड माता का मेला व पद दंगल कार्यक्रम रैणी सरपंच संघ अध्यक्ष बबेली सरपंच गब्बर सिंह मीणा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अलवर डेयरी चेयरमैन बन्नाराम मीणा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि रैणी प्रधान अनिता ओमप्रकाश सैनी रही। मेले में आस पास के गांवों से पंहुचे श्रद्धालुओं ने चांवड माता के धोक लगाई। पद दंगल कार्यक्रम में रामसिंह डोरोली, दिनेश सैनी भूडा, व महेश सैनी पिनान की दंगल पार्टियों ने पौराणिक कथाओं को गाकर सुनाया। मंच का संचालन रामकिशन मीणा व सोनू मीणा ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनीता मीणा, मीन भगवान सेवा समिति के अध्यक्ष रामकृपाल मीणा, सैनी समाज के रैणी तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी, पूर्व आयुक्त राधाकिशन मीणा, केदार मीणा, भूपेंद्र राजपूत आदि मौजूद थे।

रैणी. गांव बबेली में पद दंगल कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।

खबरें और भी हैं...