पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की कैशबुक में 3 साल से 21.69 लाख रुपए का अंतर

मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की कैशबुक में 3 साल से 21.69 लाख रुपए का अंतर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में 3 साल पहले भी सफाई और पार्किंग ठेकों के टेंडरों में घपले की आशंका है, क्योंकि अस्पताल की मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की कैशबुक में 21.69 लाख रुपए का अंतर आ रहा है। कई साल से चल रही कैशबुक की अनियमितताओं के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. केके शर्मा ने 3 साल की विशेष जांच के लिए निदेशालय के वित्तीय सलाहकार को दूसरी बार पत्र लिखकर जांच के निर्देश दिए हैं। संयुक्त निदेशक दिसंबर 2017 में भी वित्तीय सलाहकार को जांच कराने के लिए पत्र लिख चुके हैं। 2 जून 2017 को लेखाधिकारी की ओर से टेंडर और वित्तीय जांच में सामान्य अस्पताल की मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की कैशबुक में 21 लाख 69 लाख 355 रुपए का अंतर सामने आया है। सोसायटी की कैशबुक में यह अंतर कई साल से चल रहा है। चार्टर्ड एकाउंटेंट की ऑडिट भी 2015-16 के बाद नहीं कराई गई और 2 साल से बीआरएस (बैंक रिकंसिलेशन स्टेटमेंट) नहीं बनाया गया है। इससे पहले भी पीएमओ कार्यालय में करीब 32 लाख रुपए का गबन उजागर हो चुका है, जिसमें भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संयुक्त निदेशक डॉ. शर्मा ने वित्तीय सलाहकार को पीएमओ कार्यालय में अनियमितता रोकने के लिए पिछले 3 साल के कार्यों की विशेष जांच के निर्देश दिए हैं।

पीएमओ कार्यालय में कई ठेकों में अनियमितता की आशंका है। इसी कारण यहां की ऑडिट कराई जाएगी, जिससे कैशबुक के 21.69 लाख रुपए के अंतर की स्थिति को स्पष्ट किया जा सके। अगर जांच में अनियमितता सामने आई तो संबंधित कर्मचारियों पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. केके शर्मा, संयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जयपुर

टेंडरों की शर्तें पूरी नहीं की, बिना डिमांड खरीदा सामान

पीएमओ कार्यालय की ओर से 2015-16 में करीब 25-30 टेंडर किए गए, जिसकी सूक्ष्म जांच में टेंडर में पूल की प्रक्रिया पाई गई, जो बाजार दर से अधिक रही। सफाई ठेका भी पहले की रेट से अधिक राशि पर दिया गया और टेंडरों की शर्तें भी पूरी नहीं की गई। बिना डिमांड के अस्पतालों में सामान खरीदा गया। ऑक्सीजन गैस पाइप लाइन, पार्किंग सहित कई ठेके अधिक रेट पर दिए गए हैं, जो वित्तीय अनियमितताओं की श्रेणी में हैं।

राजीव गांधी सामान्य अस्पताल।

खबरें और भी हैं...