भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा होगी आज से
अलवर| राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से संबद्ध अलवर जिले के सरकारी एवं प्राइवेट महाविद्यालयों की बीए भाग तृतीय की सभी नियमित छात्राएं, जिनका भूगोल प्रायोगिक परीक्षा का केंद्र गौरी देवी राजकीय महिला महाविद्यालय है, उनकी भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा 17 मई से शुरू होंगी। प्राचार्य ने बताया कि छात्राएं बैच व समय के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले विभाग में संपर्क करें।