महिला बंदियों के लिए कानूनी सेवाओं का आज से अभियान
अलवर| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला कारागृह में बंद महिलाओं व उनके साथ रह रहे बच्चों तक कानूनी सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए 17 मई को सुबह 10 बजे से विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान 10 दिन चलेगा। प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव एवं एसीजेएम पवन कुमार जीनवाल ने बताया कि अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम में एडीजे देवेंद्र सिंह नागर, सीजेएम रेणुकासिंह हुड्डा सहित जिला प्राधिकरण के सदस्य व वकील मौजूद रहेंगे।