पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला प्रमुख कांग्रेस की इसलिए बैठक में नहीं आए भाजपा विधायक

जिला प्रमुख कांग्रेस की इसलिए बैठक में नहीं आए भाजपा विधायक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक में कलेक्टर, एसपी, सीएमएचओ व जिला परिषद सीईओ नहीं पहुंचे। जिला प्रमुख रेखा राजू यादव ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक में अलवर ग्रामीण और तिजारा विधायक को छोड़कर अन्य कोई भी विधायक नहीं पहुंचा। सांसद कांग्रेस के हैं लेकिन वे भी नहीं आए, जबकि सांसद डॉ. करण सिंह यादव के कार्यकाल में जिला परिषद की यह पहली साधारण सभा की बैठक थी। बैठक में जिले के सभी विधायकों, सांसदों सहित 78 सदस्यों को शामिल होना था। अलवर ग्रामीण विधायक जयराम जाटव, तिजारा विधायक मास्टर मामन सिंह यादव, उप जिला प्रमुख रमन गुलाटी, जिला पार्षद लखमी चंद सहित कुल 31 प्रधान व जिला पार्षद शामिल हुए। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर द्वितीय बीएल रमन, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लोकेश मीना सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मनरेगा की वार्षिक कार्ययोजना 2018-19 का अनुमोदन किया गया। साथ ही जिले की समस्त ग्राम पंचायतों की ग्राम पंचायत विकास योजना 2018-19 का अनुमोदन भी किया गया। बैठक में बिजली, पानी समस्याओं पर चर्चा की गई। जिला प्रमुख ने अधिकारियों को सदस्यों द्वारा बताए गए प्रकरणों का निस्तारण आगामी बैठक से पूर्व करने के निर्देश दिए। विधायक जयराम जाटव और मामन सिंह यादव ने कहा कि मनरेगा की वार्षिक कार्य योजना के अनुमोदन से पूर्व जनप्रतिनिधियों को कार्ययोजना की प्रति समयबद्ध उपलब्ध नहीं कराई गई है, इसलिए जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव जो इस कार्ययोजना में जुड़ने से रह गए हैं, उनको भी जोड़ा जाए। जिला प्रमुख ने अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि पार्षदों से मनरेगा के पूरक प्रस्ताव लेकर संबंधित ग्राम पंचायतों को भिजवाएं ताकि उनका अनुमोदन हो सके। साथ ही अधीक्षण अभियंता को जिले में साढ़े आठ हजार बकाया बिजली कनेक्शनों को 30 जून तक कराने को कहा। अलवर ग्रामीण विधायक जयराम जाटव ने बिजली छीजत रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने, आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों और उपकरणों को सही करने, ककराली, भूवाका एवं भजेड़ा में स्वीकृत आरओ प्लांट को चालू कराने की जरूरत बताई।

राजनीित

जिला परिषद साधारण सभा की बैठक में अफसरों पर भी राजनीतिक रंग, सीईओ, कलेक्टर व एसपी नहीं आए

अलवर. जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक लेती जिला प्रमुख।

खबरें और भी हैं...