कलश यात्रा निकाली, मेला आज
नीमराना. बुधवार को कलश यात्रा एवं झांकी निकालती महिलाएं।
नीमराना | माजरी रोड पर दौलतसिंहपुरा स्थित राणी वाली ढाणी के श्रीश्याम मंदिर पर 17 मई गुरुवार को बाबा के वार्षिक मेला, भंडारा व रात्रि जागरण होगा। मौके पर बाबा खेतानाथ श्याम मित्र मंडल एवं ग्रामीणों की ओर से बुधवार सांय को मंदिर से श्याम बाबा की विभिन्न झांकियां व महिलाओं ने मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली। गुरुवार को मंदिर पर श्रीश्याम बाबा का 13वां श्याम रात्रि जागरण एवं वार्षिक भंडारा आयोजित होगा। श्याम मित्र मंडल के सदस्य समाजसेवी श्रीचंद लाइनमैन ने बताया कि जागरण समारोह बाबा खेतानाथ आश्रम के महंत शंकर नाथ के सानिध्य व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केडी यादव, नीमराना प्रधान सविता यादव, महिला नेत्री जिला पार्षद सरिता देवी व अलवर सरस डेयरी के डायरेक्टर विनोद यादव के आतिथ्य में होगा। सुबह यज्ञ हवन कर अखंड भंडारा शुरू होगा। रात्रि को 9 बजे से छप्पन भोग के साथ सजे श्याम दरबार में भजन गायक कलाकार मनु तंवर, सुनीता कश्यप, कालू इंदौर व अशोक तंवर अपनी अपनी प्रस्तुतियों के साथ जागरण करेंगे।