रमजान के महीने में 24 घंटे हो बिजली सप्लाई
अलवर | कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व सरपंच जमशेद खान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कलेक्टर से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तूफान के दौरान क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइनों व बिजली के पोलों को दुरुस्त कराने व रमजान के महीने में 24 घंटे बिजली सप्लाई किए जाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि 2 मई को आए तूफान के कारण जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा, लेकिन अब तक इन्हें सही कर बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं की गई है। बिजली नहीं होने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। ज्ञापन देने वालों में शाहिद हुसैन, अमन, लियाकत खान, मुनफेद, मोहम्मद रफी, इशाक, इमरान आदि शामिल थे।