पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आम आदमी पार्टी दिल्ली का विकास मॉडल राजस्थान में भी लागू करेगी : गोपाल राय

आम आदमी पार्टी दिल्ली का विकास मॉडल राजस्थान में भी लागू करेगी : गोपाल राय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान की राजनीति भाजपा और कांग्रेस के पहिये पर चल रही है। यहां के लोग इन दोनों पहियों के बीच लंबे समय से पिस रहे हैं। वे अब बदलाव लाना चाहते हैं। दिल्ली में हर वर्ग के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों और विकास के मॉडल को आम आदमी पार्टी अब राजस्थान में लागू करने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है। यह बात बुधवार को दिल्ली सरकार के विकास मंत्री गोपाल राय ने राजर्षि अभय समाज में आम आदमी पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोकतांत्रिक मूल्यों पर भरोसा नहीं है। भाजपा सत्ता के दम पर चुनाव लड़ती है। कांग्रेस संपत्ति के दम पर चुनाव लड़ती है, लेकिन आम आदमी पार्टी संगठन के दम पर चुनाव लड़ेगी। हमारी प्राथमिकता बदलाव के लिए कार्य करना है। इससे पहले मंत्री गोपाल राय ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी वन बूथ टेन यूथ थीम पर काम करेगी। सम्मेलन को प्रदेश प्रभारी दीपक वाजपेयी, सलाहकार समिति के समन्वयक देवेन्द्र शास्त्री एवं समिति सदस्य पीसी भंडारी ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने की कार्यनीति समझाई गई। प्रदेश प्रवक्ता व समिति के चेयरमैन दीपक मिश्रा ने बताया कि भवानी तोप सर्किल के पास स्थित सर्किट हाउस में टी विद सिटीजन कार्यक्रम भी हुआ। जिसमें मंत्री गोपाल राय ने अराजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से आज के राजनीतिक हालातों पर चर्चा की।

अलवर. आप के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...