पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला वार्षिक योजना का हुआ अनुमोदन

जिला वार्षिक योजना का हुआ अनुमोदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला आयोजना समिति की बैठक बुधवार को डीआरडीए सभागार में जिला प्रमुख रेखा राजू यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिला वार्षिक योजना 2018-19 का अनुमोदन किया गया। जिला वार्षिक योजना में 230248.13 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। जिसमें 152821.74 लाख रुपए राज्य आयोजना मद तथा 77426.39 लाख रुपए केन्द्रीय प्रवृत्तित योजनाबद्ध में आवंटित किया गया है। जिला प्रमुख ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो विभाग अपने संशोधित प्रस्ताव जिला वार्षिक योजना में जुड़वाना चाहते हैं, वे शीघ्र भिजवाएं। बैठक में उप जिला प्रमुख रमन गुलाटी, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लोकेश मीना सहित संबंधित अधिकारी एवं पार्षद उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...