10 दिन का महिला प्रशिक्षण शिविर कल से
भारत विकास परिषद व अलवर चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 10 दिवसीय महिला प्रशिक्षण शिविर 18 मई से ओसवाल सीनियर स्कूल में लगाया जाएगा। परिषद सचिव केदार गोयल ने बताया कि शिविर में नृत्य, सिलाई, ब्यूटीशियन, जूड़ो, मेहंदी, आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्राइंग एंड पेटिंग, ढोलक, कुकिंग, स्केटिंग व स्पोकन इंग्लिश का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में भाग लेने वाली इच्छुक महिला व युवतियां 17 मई को सुबह 11 बजे तक शिविर स्थल ओसवाल स्कूल बस स्टैंड के पास पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। शिविर शाम 5 से 6.30 बजे लगेगा। शिविर का समापन 27 मई को होगा।