किशनगढ़बास में शनिदेव मंदिर पर भंडारा व जागरण का हुआ आयोजन
किशनगढ़बास | कस्बे के अलवर रोड स्थित शनिदेव मंदिर पर जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया। जागरण में अनेक भजन मंडलियों ने भजन प्रस्तुत किए। भंडारे में सैकडों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में सेवादार हरीश शबलानी , सुरेश यादव, पप्पू जोशी, रिंकू, ललित, मुकेश आदि ने व्यवस्था संभाली।