बच्चों को कला की बारीकियां समझाने के लिए शिविर शुरू
शाहजहांपुर. ग्रीष्मकालीन शिविर के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अतिथि।
भास्कर न्यूज | शाहजहांपुर
कस्बे के रिदम किड्स प्ले स्कूल में बुधवार से एक माह के लिए प्रारंभ हुए ग्रीष्मकालीन कला शिविर का उद्घाटन ओरियंटल एडूमेड निदेशक संजीव गौड़ के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद् रामचरण शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि ग्राम सरपंच हरकेश धानक, राजस्थान विश्वविद्यालय पूर्व महासचिव ललित यादव, विकल्प संस्था निदेशक संदीप फौलादपुरिया, अलवर कुश्ती संघ चेयरमैन गजेंद्र चौहान, शाहजहांपुर औद्योगिक एसोसिएशन अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी, शाहजहांपुर पीजी कॉलेज निदेशक डॉ. चरण सिंह चौधरी, मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष रमेश भारद्वाज, महावर वैश्य विकास समिति अध्यक्ष लक्ष्मीकांत गुप्ता थे। संचालन संस्था के फाउंडर धीरेंद्र गुप्ता एवं संदीप भार्गव ने किया। अतिथियों का संस्था निदेशक रुक्मणि गुप्ता, प्रिंसीपल रीतू गुप्ता, वाइस प्रिंसीपल ममता भार्गव, शिविर प्रभारी केके शर्मा, द्वारा तिलक लगा एवं मला पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शिक्षा के साथ कला एवं संस्कृति के बढ़ावे के लिए इस तरह के शिविरों को महत्वपूर्ण बताया। समारोह का शुभारंभ सरस्वती, गणेश प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान मनीषा, रेखा सैनी, मोहित चौधरी, सुधा देवी, सुशीला देवी, मधु शर्मा आदि मौजूद थे।