माता-पिता बच्चों पर दबाव न डालें, उन्हें संस्कारवान बनाएं : बेनीवाल
अलवर. स्पेक्ट्रम इंस्टीट्यूट की आयोजित कार्यक्रम में मौजूद इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक व अकादमिक निदेशक।
जानिए अपने इंस्टीट्यूट को प्रतियोगिता में चयनित 300 विद्यार्थियों को फीस में मिलेगी 50 प्रतिशत छूट
भास्कर संवाददाता | अलवर
स्पेक्ट्रम इंस्टीट्यूट की ओर से बुधवार को आयोजित जानिए अपने इंस्टीट्यूट को प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में से लॉटरी के माध्यम से 300 विद्यार्थियों का चयन किया गया। स्पेक्ट्रम इंस्टीट्यूट के 13वें स्थापना दिवस पर प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह के दौरान लकी ड्रा के जरिए चयनित तीन भाग्यशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप टैबलेट प्रदान किए गए। इस अवसर पर समस्त प्रविष्टियों में से चयनित 300 विद्यार्थियों को सात दिवस में स्पेक्ट्रम इंस्टीट्यूट में मेडिकल व इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश लेने पर फीस में 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की गई। इस आयोजन में दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर रहा।
मुख्य अतिथि आईपीएस अनिल बेनीवाल ने कहा कि भारत के 80 प्रतिशत लोग वो काम कर रहे हैं, जो काम वो करना पसंद नहीं करते हैं। डिग्री प्राप्त करना किसी की योग्यता को साबित नहीं करता है। एजुकेशन का मतलब अच्छा बनाना होना चाहिए। जिससे वह सही गलत की पहचान कर सके व सही निर्णय ले सके। पढ़ाई को लेकर माता-पिता अपने बच्चों पर दबाव न डालें। इससे बच्चे डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। माता-पिता बच्चों को संस्कारवान बनाएं। इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक कपिल गौतम व अकादमिक निदेशक मनीष अग्रवाल ने इंस्टीट्यूट की विकास यात्रा से परिचय कराया और रियायती शिक्षण सुविधाओं, उपलब्ध कोर्सेज व फैकल्टी के बारे में बताया। अभिभावकों ने मोटिवेशनल टॉक को सराहा। इस दौरान परख परीक्षा के प्रथम तीन विजेताओं को लैपटॉप, स्मार्ट फोन व टेबलेट प्रदान किए गए। इन तीन विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग सुविधा देने की घोषणा की गई। इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक गौतम एवं अकादमिक निदेशक अग्रवाल ने मुख्य अतिथि को बुके देकर कर स्वागत किया। समारोह में 9वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थी और उनके अभिभावकों ने भाग लिया।