भामाशाह रोजगार सृजन योजना में मांगे आवेदन
अलवर| भामाशाह रोजगार सृजन योजना के तहत बेरोजगार युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उद्योग केंद्र के जिला महाप्रबंधक डीडी मीणा ने बताया कि आवेदक राजस्थान का निवासी हो, आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 50 वर्ष हो। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रु. से अधिक नहीं हो। आवेदक को बैंकों के जरिए व्यापार के लिए 10 लाख व उद्योग क्षेत्र के लिए 25 लाख रु. तक का ऋण दिया जाएगा। साक्षात्कार मई माह के द्वितीय सप्ताह में होंगे।