पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंधड़ में उड़कर आए टीन के टुकड़े से बालक की मौत, तीन जने घायल

अंधड़ में उड़कर आए टीन के टुकड़े से बालक की मौत, तीन जने घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बा में सोमवार देर शाम तेज अंधड़ में उड़कर आई टीन से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए। लोगों ने बताया कि सोमवार देर शाम नौगांवा निवासी बालक हिमांशु (8) पुत्र कैलाश शर्मा अपने ताऊ लक्ष्मीनारायण के साथ शेरपुर में बाबा लालदास के मंदिर में दर्शन बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान तेज अंधड़ के कारण ताऊ और भतीजे बाइक को रोककर खड़े हो गए। उड़कर आए टीन के टुकड़े से हिमांशु व उसके ताऊ लक्ष्मीनारायण के सिर में चोट लगी। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। हिमांशु को तुरंत इलाज के लिए अलवर ले जाया गया। अलवर के निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद मृतक के परिवार सहित कस्बे के लोगों में शोक है। हिमांशु का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया।

वहीं दूसरी ओर शेरपुर रोड पर ही एक दुकान पर बैठे दो भाई भी इन टीनों के टुकड़ों की चपेट में आने से घायल हो गए। दुकान पर शाम को राजवीर सैनी और उसका भाई ध्यानू बैठे थे कि अंधड़ में उड़कर आई टीन से राजवीर को सिर में गंभीर चोट आई, जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। राजवीर के सिर में 14 टांके आए हैं। वहीं भाई ध्यानू सैनी को कमर में चोट आई है। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों की मदद की मांग की है।

खबरें और भी हैं...