पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिग दूल्हे का िववाह रुकवाया, बाल आश्रम भेजा

नाबालिग दूल्हे का िववाह रुकवाया, बाल आश्रम भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| बाल कल्याण समिति ने पुलिस के सहयोग से बुधवार को होने वाले बाल विवाह को रुकवा दिया है। शादी की तारीख तक बालक को बाल आश्रम में रखा जाएगा। अध्यक्ष श्रवण सिंघल ने बताया कि बाल कल्याण समिति को शिकायत मिली कि बख्तल की चौकी निवासी कैलाश अपने नाबालिग बेटे राहुल की शादी कर रहा है। बारात 18 अप्रैल को सोहना जाएगी। इस शिकायत पर एमआईए थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने राहुल को समिति के समक्ष पेश किया। बालक की उम्र 10-11 साल है। जब जब तक शादी की तारीख नहीं निकल जाती, तब तक इस बालक को 60 फुट रोड स्थित बाल आश्रम में रखा जाएगा। समिति ने कलेक्टर एवं एडीएम सिटी को बालक के माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

खबरें और भी हैं...