अवधि पार ऋण जमा कराने की तिथि 30 जून तक बढ़ाई
अलवर| सहकारी भूमि विकास बैंकों के अवधिपार ऋणी सदस्यों को राशि जमा कराने की तिथि एकमुश्त समझौता योजना में 30 जून तक बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार ने प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों के दीर्घकालीन ऋणों को माफ नहीं किया है। बैंक के सचिव गुलाब चंद मीणा ने बताया कि समझौता योजना के लाभ के लिए ऋणी को 50 फीसदी राशि 15 मई तक जमा करानी होगी, अन्यथा उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा।