पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 100 बैड की बहरोड़ सीएचसी में नए पदाें को मिली वित्तीय मंजूरी

100 बैड की बहरोड़ सीएचसी में नए पदाें को मिली वित्तीय मंजूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| बहरोड़ सीएचसी को 50 से 100 बेड में क्रमोन्नत करने की घोषणा के आठ महीने बाद सरकार ने नवसृजित डॉक्टर, नर्सिंगकर्मी व क्लर्क के पदों के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक (योजना) ने आदेश जारी किए हैं। सीएचसी के लिए नए सृजित वरिष्ठ विशेषज्ञ सर्जरी व मेडिसन के दो पद और कनिष्ठ विशेषज्ञ रेडियोलॉजी, दंत, निश्चेतन, अस्थि और ईएनटी, दाे वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और पांच चिकित्सा अधिकारी के पदों के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इसी प्रकार नए नर्स श्रेणी प्रथम के 4, नर्स श्रेणी द्वितीय के 13, नेत्र सहायक एक और वार्ड ब्वॉय के 5 पदों की भी वित्तीय मंजूरी जारी गई की है। वर्तमान में यहां कनिष्ठ विशेषज्ञ 5, चिकित्सा अधिकारी 3, नर्स श्रेणी प्रथम दो, नर्स श्रेणी द्वितीय 15, फार्मासिस्ट 3, सहायक रेडियोग्राफर 2, लैब टेक्नीशियन 3, डेंटल टेक्नीशियन एक, वरिष्ठ लिपिक एक, वार्ड ब्वॉय 5 और सफाई कर्मचारी का एक पद है।

खबरें और भी हैं...