पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेले में कई जगहों से श्रद्धालु पहुंचे

मेले में कई जगहों से श्रद्धालु पहुंचे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सकट | कस्बे की काली पहाड़ी की तलहटी में स्थित भैंसासुर बाबा मंदिर पर वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या को बाबा का एक दिवसीय वार्षिक मेला भरा। गांव के पूर्व वार्ड पंच रामकरण सैनी व हरि राम सैनी ने बताया कि मेले में दर्शनों को लिए आने वाले श्रद्धालुओं ने बाबा के मंदिर में प्रसाद चढ़ाया व परिक्रमा कर मत्था टेक मन्नते मांगी। मेले के दौरान मंदिर में हवन यज्ञ, भजन-कीर्तन आदि का कार्यक्रम किया गया। वहीं मेले में कई श्रद्धालुओं ने बाबा के मंदिर पर सवामणि कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। मेले में दिल्ली, जयपुर, अलवर, दौसा सहित अन्य गांवों के श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे।

खबरें और भी हैं...