दो निशक्तजनों को कृत्रिम पैर लगाए
अलवर | अंबेडकर नगर स्थित जिला निशक्तजन पुनर्वास केंद्र पर मंगलवार को श्री चंद्रप्रभु विकलांग कल्याण समिति की ओर से मंगलवार को दो निशक्तजनों को एक-एक कृत्रिम पैर लगाए गए। समिति अध्यक्ष महेश चंद जैन अत्तार ने बताया कि अलवर के समीपवर्ती कालीपहाड़ी गांव निवासी महिला तुलसा देवी तथा अलवर निवासी सरदार आनंद सिंह को कृत्रिम पैर लगाए गए हैं। समिति संरक्षक खिल्लीमल जैन ने बताया कि जिला निशक्तजन पुनर्वास केंद्र पर संचालित श्रीमती तारावंती साहिबराम कालरा कृत्रिम अंग केंद्र पर रोजाना निशुल्क कृत्रिम पैर लगाए जाते हैं। मंगलवार को शांतिकुंज निवासी प्रीतम चंद जैन व शीला जैन के सहयोग से कृत्रिम पैर लगाए गए।