आदिवासी मीणा समाज की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन
खेड़ली | राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ राजस्थान की कार्यकारिणी का गठन खेड़ली में सेवानिवृत्त जिला मजिस्ट्रेट धर्मसिंह मीणा की देखरेख में संपन्न कराए, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पद पर रिछपाल मीणा नाटोज, महामंत्री छुट्टन लाल मीणा जयपुर, कोषाध्यक्ष भरतलाल मीणा महुखेड़ा, संयुक्त महामंत्री धर्मसिंह मीणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरी सिंह मीणा बौराज, संगठन मंत्री छाजू लाल मीणा, प्रचार मंत्री श्रीराम मीणा लवाण, प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भीम सिंह मीणा गारू, अमरसिंह मीणा बामनवास, भजनलाल मीणा करौली, देवेंद्र मीणा मारवाड़, रामकिशोर मीणा अलवर, गोविंद राम मीणा सीकर एवं प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रभारी भावना मीणा अलवर को लिया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा कार्यकारिणी में 51 सदस्यों को लिया गया।