आज अमित भार्गव से करें कॅरियर संबंधी सवाल
अलवर| परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और अब आगामी स्तर की पढ़ाई के लिए विषय चुनना बड़ी चुनौती है। आगामी दिनों में कॅरियर को लेकर आपके दिमाग में नए सवाल पैदा होंगे। ऐसे में आपकी और आपके अभिभावकों की कॅरियर के चयन को लेकर तमाम समस्याओं के समाधान के लिए दैनिक भास्कर उपलब्ध कराएगा संवाद का एक मंच, जिसके जरिए आप तमाम समस्याओं का समाधान सिर्फ एक फोन कॉल के जरिए पा सकेंगे। भास्कर संवाद में गुरुवार को कॅरियर एक्सपर्ट एचीवर्स एकेडमी के निदेशक अमित भार्गव आपके सवालों का जवाब देंगे। भार्गव गणित के एक्सपर्ट हैं। बच्चे को साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स इनमें से किस स्ट्रीम में आगे बढ़ाएं, आपकी इस दुविधा में मददगार होगा यह संवाद और भार्गव के जवाब। संवाद में गुरुवार सुबह 11 से 12 बजे तक विभिन्न विषयों से संबंधित सवालों के जवाब के लिए दैनिक भास्कर के मोबाइल नंबर 9460131714 पर सीधी बात कर सकते हैं।
भास्कर संवाद