पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल के जूनियर फादर ने 9वीं की छात्रा को रात एक बजे मैसेज भेजकर कहा योर हसबैंड ऑलवेज वेटिंग फॉर यू

स्कूल के जूनियर फादर ने 9वीं की छात्रा को रात एक बजे मैसेज भेजकर कहा-योर हसबैंड ऑलवेज वेटिंग फॉर यू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट एंसलम स्कूल के वाइस प्रिंसिपल व कॉर्डिनेटर फादर जार्जिश ब्रिटो द्वारा स्कूल की ही एक छात्रा को रात एक बजे मोबाइल पर वाट्सएप के जरिए अश्लील मैसेज भेजने के मामले में अरावली विहार पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जार्जिश ब्रिटो ने 9वीं क्लास की छात्रा को रात एक बजे भेजे मैसेज में लिखा कि योर हसबैंड ऑलवेज वेटिंग फॉर यू। जार्जिश ब्रिटो ने यह भी लिखा कि 1 बजे मुझे ब्लॉक कर देना। मैसेज का खुलासा हाेते ही छात्रा के पिता और उसका भाई सुबह स्कूल पहुंच गए और फादर जार्जिश ब्रिटो की धुनाई कर दी। हंगामे को देखते हुए फादर ब्रिटो स्कूल से फरार हो गया। इसे मामले को लेकर काफी देर तक स्कूल में हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर अरावली विहार थाना प्रभारी शीशराम मीणा मौके पर पहुंचे और प्रिंसिपल से बात की। प्रिंसिपल ने बताया कि जूनियर फादर ब्रिटो भाग चुका है। इसके बाद थाना प्रभारी ने स्कूल व उसके निवास की तलाशी भी ली। इधर, सूत्रों का कहना है कि फादर ब्रिटो को पुलिस ने दौसा से हिरासत में लेने के बाद पूछताछ शुरू कर दी है। जल्दी ही छात्रा के बयान कराए जाएंगे। पुलिस ने लड़की के पिता द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर अश्लील मैसेज भेजने, लज्जा भंग करने सहित पोस्को एक्ट में मामला दर्ज किया है। इससे पहले मामले की सूचना मिलने पर शहर विधायक बनवारीलाल सिंघल भी स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से पूरे मामले की जानकारी ली।

अलवर. स्कूल में पहुंचे विधायक बनवारी लाल सिंघल लोगों से जानकारी लेते हुए।

यह बेहद शर्मनाक मामला है। मुझे इस मामले की सूचना सुबह करीब साढ़े नौ बजे मिली। सूचना मिलने के बाद जूनियर फादर ब्रिटो को स्कूल से हटा दिया गया है। आगे पुलिस कार्रवाई करेगी। - फादर पॉल, प्रिंसिपल सेंट एंसलम स्कूल

बच्ची अबोध है और किसी भी प्रकार से उसे पक्ष में करना दंडनीय अपराध है। मैंने स्कूल प्रबंधन से ऐसे व्यक्ति का सहयोग नहीं करने और पुलिस को कानून के अनुसार कार्रवाई कर छात्रा को न्याय दिलाने के लिए कहा है। - बनवारी सिंघल, शहर विधायक

खबरें और भी हैं...