पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेल पटरी पर मिले छात्र छात्रा के शव, दोनों रात एक बजे घरों से बिना बताए निकले थे

रेल पटरी पर मिले छात्र-छात्रा के शव, दोनों रात एक बजे घरों से बिना बताए निकले थे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौत के कारणों का खुलासा नहीं, तूलेड़ा के रहने वाले थे, दोनों एक-दूसरे से परिचित और घर आसपास थे

भास्कर संवाददाता | अलवर

अलवर-मथुरा रेलवे ट्रैक पर तूलेड़ा गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे 17 वर्षीय छात्रा सरजीना खान एवं 17 वर्षीय छात्र मोहित जांगिड़ के शव क्षत-विक्षत हालत में पड़े मिले। दोनों शहर के निकटवर्ती तूलेड़ा गांव के रहने वाले थे। पुलिस का कहना है कि दोनों की मौत ट्रेन से कटने से हुई। दोनों की मौत के कारणों का पुलिस ने खुलासा नहीं किया है, लेकिन जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे से परिचित थे। दोनों के घर भी आसपास थे। दोनों रात एक बजे अपने घरों से बिना किसी को बताए निकले थे। पुलिस को मौके पर छात्र मोहित का मोबाइल पड़ा मिला। इससे मृतकों की पहचान जल्दी हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने छात्रा सरजीना पुत्री शरीफ खान एवं छात्र मोहित पुत्र मुकेश जांगिड़ निवासी तूलेड़ा के शवों को राजीव गांधी सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया, जहां बाद में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। थानाधिकारी अजय यादव ने बताया कि मृतक छात्रा के चाचा जमील खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी भतीजी सरजीना खान मंगलवार रात करीब एक बजे घर से गायब हो गई। उसका शव सुबह अलवर-मथुरा रेलवे ट्रैक पर फाटक से करीब आधा किलोमीटर दूर क्षत-विक्षत हालत में पटरी पर पड़ा मिला। दूसरी ओर, मृतक छात्र के पिता मुकेश जांगिड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब एक बजे उसका बेटा मोहित किसी को बिना बताए घर से निकल गया, उसका शव सुबह रेलवे पटरी पर पड़ा मिला।

अलग-अलग स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ते थे दोनों, घर में इकलौता बेटा था मोहित

पुलिस ने बताया कि छात्रा सरजीना तूलेड़ा गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ती थी जबकि मृतक छात्र मोहित तूलेड़ा के एक निजी स्कूल में कक्षा 11वीं पढ़ता था। छात्र मोहित का पिता मुकेश जांगिड़ बढ़ई का काम करता है। मोहित घर में इकलौता पुत्र था उसके तीन छोटी बहनें हैं।

खबरें और भी हैं...