शिक्षक संघ का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग 22 अप्रैल को
अलवर| राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की जिला शाखा प्रथम व द्वितीय का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग 22 अप्रैल को सुबह 10.30 से शाम 4 बजे तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या 5 अलवर में होगा। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष सियाराम शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे। अभ्यास वर्ग में शिक्षा, विद्यार्थी व शिक्षकों के उन्नयन पर चर्चा होगी।