जिला स्तरीय अधिकारियों की सेमिनार आज
अलवर| मेडिसन फ्री लाइफ एंड स्ट्रेस मैनेजमेंट टू इम्प्रूव वर्किंग एफिशिएंसी एंड मेंटल हेल्थ विषय पर सेमिनार जिला कलेक्टर राजन विशाल की अध्यक्षता में गुरुवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि सेमिनार में सभी जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे। इसके बाद जिला परिषद सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक होगी।