पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कमालपुर सरपंच का चुनाव शून्य घोषित

कमालपुर सरपंच का चुनाव शून्य घोषित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिजारा| तिजारा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कमालपुर की वर्तमान सरपंच कुलदीप कौर का सरपंच पद का निर्वाचन शून्य घोषित किया गया है। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तिजारा मुनेश चन्द यादव द्वारा आदेश जारी कर ग्राम पंचायत कमालपुर सरपंच का चुनाव निरस्त कर दूसरे स्थान पर रही याचिकाकर्ता प्रभा देवी को कमालपुर सरपंच घोषित करने के आदेश जारी किए गए हैं। उक्त आदेश न्यायालय ने चुनाव याचिका संख्या 38/2/15 की सुनवाई के तहत दिया है। आदेश के अनुसार याचिकाकर्ता प्रभा देवी को सरपंच घोषित करने के आदेश जारी किए गए हैं। कुलदीप कौर का निर्वाचन दस्तावेजों में फर्जीवाड़े के चलते शून्य घोषित किया गया है। साथ ही इस आदेश की प्रति जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम अलवर को भेजकर कौशिक पब्लिक स्कूल, बहाला के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...