पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उज्जवला दिवस कल, 33 गांवों में 5179 रसोई गैस कनेक्शन दिए जाएंगे

उज्जवला दिवस कल, 33 गांवों में 5179 रसोई गैस कनेक्शन दिए जाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के अलवर, कठूमर, किशनगढ़बास, कोटकासिम, लक्ष्मणगढ़, मुंडावर, राजगढ़ व रामगढ़ के चिह्नित 33 गांवों को उज्जवला योजना के तहत 5 मई तक धुआं मुक्त बनाने के लिए पहले चरण में ग्राम स्वराज अभियान चलाकर इन गांवों में 5179 रसोई गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। लक्ष्य हासिल करने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय की पहल पर 20 अप्रैल को इन गांवों समेत कुल 51 गांवों में उज्जवला दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान जिले में कार्यरत सभी गैस एजेंसियों द्वारा नई उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित किए जाएंगे। उक्त जानकारी बुधवार को जिले की नोडल अधिकारी शिखा आहूजा ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी गैस वितरक 20 अप्रैल को एलपीजी पंचायत का आयोजन करेंगे। जिसमें विशेष रूप से उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन प्राप्त करने वाली महिला सदस्य को बुलाया गया है। नई योजना के तहत पहली छह रिफिल पर सब्सिडी लाभार्थी के बैंक खाते में दी जाएगी। सातवीं बार गैस रिफिल कराने पर सब्सिडी से लोन का पैसा धीरे-धीरे काटा जाएगा। इस योजना में गरीब, एससी, एसटी, अंत्योदय, सबसे पिछड़ा वर्ग तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की गरीब महिलाएं निशुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त कर सकेंगी। इन लोगाें के पास बीपीएल कार्ड होना अनिवार्य है। कनेक्शन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक की पासबुक व दो फोटो की साथ लाने होंगे।

खबरें और भी हैं...