सैनी समाज के 42 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
कस्बे में बुधवार को सैनी समाज एवं सैनी सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में सैनी समाज के 42 जोडों का विवाह सम्पन्न हुआ। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी समाज के वयोवृद्व प्रभूराम सैनी द्वारा की गई। कार्यकम के मुख्य अतिथि सैनी विकास महासमिति के अध्यक्ष हरभजन सैनी थे। नन्दराम सैनी अध्यक्ष आल इण्डिया सैनी समाज, लक्ष्मण सैनी अध्यक्ष सैनी विवाह समिति नगर एवं बने सिंह प्रधान पाल चौरासी मंचासीन थे।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दिगंबर जैन समाज नौगांवा अध्यक्ष नितिन जैन, समाजसेवी ऋतुराज चौहान, थाना प्रभारी सचिन शर्मा, नारायण सैनी अध्यक्ष पाल बाईसी, रामकिशन सैनी, राजकुमार सैनी थे। सैनी सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के राजीव सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में सैनी सामूहिक विवाह समिति द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं साफा बांध कर स्वागत किया गया। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं महात्मा ज्योति राव फुले के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाराती के रूप में आए पूर्व चिकित्सा मंत्री दुर्रूमियां का सैनी समाज की ओर से साफा बांध कर स्वागत किया गया। इसके अलावा बारातियों का कस्बे के बस स्टैण्ड स्थित जैन धर्मशाला में बाबा शिवानंद महाराज के सानिध्य में जैन समाज की ओर से भी स्वागत किया गया। अन्य समाजों ने भी बारात का स्वागत किया।
स्वागत के बाद बारातों की सामूहिक निकासी बैण्ड बाजों से अलवर-दिल्ली राजमार्ग से निकाली गई। निकासी में हजारों की संख्या में बाराती नाचते हुए विवाह स्थल पर पहुंचे। पण्डित जगदीश शर्मा के सानिध्य में दर्जनों पण्डितों द्वारा विवाह रीति संपन्न कराई गई। इस दौरान काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
कई समाजों ने किया बारात का स्वागत, बाराती के रूप में आए पूर्व चिकित्सा मंत्री दुर्रूमियां
नौगांवा. सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान मंडप पर बैठे जोड़े व मौजूद लोग।