अलवर | युवा कांग्रेस की ओर से सोमवार को बहरोड़ से “जन अधिकार यात्रा” निकाली जाएगी। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में यात्रा प्रत्येक विधानसभा में जाएगी। जन अधिकार यात्रा का शुभारंभ बहरोड़ कस्बे के पुराना बस स्टैंड स्थित महावर धर्मशाला से सुबह 10 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उड़ीसा के प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, सांसद डॉ. कर्ण सिंह यादव व कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली करेंगे।