अलवर | राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की उपशाखा उमरैण की बैठक रविवार को राधा-कृष्ण पार्क में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से योगेश यादव को उपशाखा का कोषाध्यक्ष चुना गया। ओमप्रकाश सैनी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की गई। बैठक में शुभेंद्र सिंह शेखावत, दीपक वर्मा, बिजेंद्र सिंह, योगेश यादव, श्रीकृष्ण अग्रवाल, राजेन्द्र सैनी, आदित्य शर्मा, बलवीर चौधरी, रतन लाल गर्ग आदि मौजूद रहे।