थानागाजी| अलवर मार्ग स्थित शिव टीला धाम पर रविवार को समता समिति का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समता विचारधारा पर चर्चा की गई। इसके पश्चात समता समिति के सदस्यों द्वारा थानागाजी समता समिति की कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें जिलाध्यक्ष रामवतार चौहान ने विनोद शर्मा को यूथ समिति अध्यक्ष, बुद्ध सिंह राजपूत को राजपूत समाज अध्यक्ष, राहुल को यूथ विंग उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बेस को किसान मजदूर संघ अध्यक्ष नियुक्त कर समता आंदोलन के समर्थन में कार्य करने को कहा गया। बैठक में दयानंद, नंदकिशोर, गिर्राज, ओमप्रकाश, प्रदीप लाटा, हरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।