परशुराम जयंती पर कल कवि सम्मेलन
अलवर| राष्ट्रीय चेतना साहित्य संगम की ओर से परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में 17 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे साउथ वेस्ट ब्लॉक स्थित मॉडर्न बीएड कॉलेज में कवि सम्मेलन होगा। संयुक्त सचिव गायत्री शर्मा ने बताया कि इसमें बलवीर सिंह करुण, राजेंद्र तिवाड़ी, रघुवरदयाल जैन, शिवचरण शर्मा, गिरिवर सिंह, मनीष, शीला स्वामी, रेणु खत्री व रामवतार पंडित काव्यपाठ करेंगे।