- Hindi News
- National
- जेल में फांसी लगाने वाले दुष्कर्म के आरोपी के शव का दूसरे दिन पोस्टमार्टम
जेल में फांसी लगाने वाले दुष्कर्म के आरोपी के शव का दूसरे दिन पोस्टमार्टम
अलवर| केंद्रीय कारागृह में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले 27 वर्षीय विचाराधीन कैदी गोपेश उर्फ गोपी शर्मा का शव दूसरे दिन रविवार को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। करीब छह महीने से जेल में बंद हल्दीना निवासी गोपेश पर दुष्कर्म का आरोप था। गोपेश ने शनिवार को फांसी लगाई थी।
परिजनों ने गोपेश को दुष्कर्म के आरोप में झूठा फंसाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शव लेने से इनकार कर दिया था। कोतवाली थानाधिकारी राजवीर चंपावत ने बताया कि कैदी के परिजनों से समझाइश की गई। इसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने को राजी हो गए।