नंगेश्वर बाबा के मेले में श्रद्धालुओं ने लगाई दंडौती (पिनान)
नंगेश्वर बाबा के मेले में श्रद्धालुओं ने लगाई दंडौती (पिनान) : रैणी पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम पंचायत माचाड़ी में अलवर करौली स्टेट हाईवे स्थित नंगेश्वर बाबा मंदिर पर रविवार को मेले का आयोजन हुआ। मंदिर महंत माधव दास महाराज व पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह नरूका ने बताया कि रविवार सुबह महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई। लोगों ने दंडौती लगाकर घर-परिवार की सुख समृद्धि की मन्नत मांगी। इससे पूर्व शनिवार रात भजन सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें गायक कलाकारों ने नंगेश्वर बाबा की महिमा का गुणगान किया। मेले में लगी दुकानों पर महिलाओं बच्चों ने जरूरत के सामान की खरीदारी की। इस अवसर पर माचाड़ी मंडल अध्यक्ष किशन लाल बटवाड़ा, कैलाश साहू, रामनिवास जांगिड़, बनवारी लाल मीणा, छोटे लाल सैनी, कमलेश सैनी, सुरेश जांगिड़ सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालु मेले में आए।