पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजपूत प्रतिभा का समाज व देशहित में करें उपयोग : सिंह

राजपूत प्रतिभा का समाज व देशहित में करें उपयोग : सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | श्री आयुवान सिंह स्मृति संस्थान की ओर से रघुवीरसिंह जावली का स्मृति समारोह रविवार को कटीघाटी स्थित एक रिसोर्ट में मनाया गया। इसमें अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत में अंग्रेज जब राजाओं को कठपुतली बनाते थे, उस दौरान भी हमारे देश और राजस्थान के राजाओं ने अपनी काबिलियत से अंग्रेजों को लोहा मनवाया। राजपूती खून में भी एक प्रतिभा होती है। अपनी प्रतिभा का समाज और देश हित में उपयोग करें। सामाजिक कुरीति के उन्मूलन का शपथ लेकर संकल्प लें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खुशवीरसिंह जोजावर, विक्रमसिंह बनेठी और वीरेंद्र प्रताप सिंह गुड़ा थे। अध्यक्षता मंगेज सिंह तोमर ने की। अतिथि के रूप में यूआईटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत ने भी भाग लिया। मुख्य वक्ता देवीसिंह महार थे। कार्यक्रम संयोजक भगवत सिंह खाैंखर, कुलदीप सिंह, प्रेमसिंह, लालसिंह, दीपक सिंह व शैलेंद्र सिंह थे। कार्यक्रम में अलवर के अलावा अन्य जिलों से भी राजपूत समाज के लोग शामिल हुए। ये लोग केसरिया बाना का प्रतीक साफा बांधकर आए। कार्यक्रम में राजपूत क्षत्राणियां भी पहुंचीं। इस दौरान देवी-देवताओं व राजा-महाराजा के चित्र और वंशावली बिक्री के लिए रखी गई। इनकी राजपूत समाज के लोगों ने खरीदारी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री।

खबरें और भी हैं...