संघ संगोष्ठी व कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित
नारायणपुर. संगोष्ठी में मौजूद अतिथि व यूआईटी चेयरमैन।
नारायणपुर | कस्बा स्थित आदर्श विद्या मंदिर बास बैरीसाल स्कूल में रविवार को संघ संगोष्ठी व कार्यकर्ता मिलन समारोह अलवर यूआईटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। संगोष्ठी के दौरान मुख्य वक्ता अविनाश कौशिक, जिला सचिव विजय पूनिया, देवेंद्र सिंह शेखावत सहित अनेक वक्ताओं ने संगोष्ठी में विचार रखे। इसके बाद भामाशाह राजेश गर्ग द्वारा विद्यालय को दिया वाटर कूलर का यूआईटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश शर्मा, पूर्व डीईओ रामेश्वर दयाल वर्मा, सुल्तान राम सैनी, भागीरथ सैनी, महेश श्रीवास्तव, सरदारा राम सैन, भवानी शंकर वैध, नत्थू प्रजापत, बद्री सिंह जागृत, सुरेंद्र सिंह शेखावत, गोपाल सिंह शेखावत, संजीव शर्मा अािद मौजूद थे।