पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘गांव गांव जोगी समाज’ अभियान पर चर्चा

‘गांव-गांव जोगी समाज’ अभियान पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिनान. बैठक में उपस्थित जोगी समाज के पदाधिकारी व लोग।

बैठक में बाल विवाह नहीं करने का दिलाया संकल्प

पिनान | घाट गांव में अखिल भारतीय जोगी संघ के तत्वावधान में समाज सुधार को लेकर चलाए जा रहे “गांव-गांव जोगी समाज’ अभियान के तहत रविवार को समाज के जिला अध्यक्ष प्रमोद जोगी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी मनोज कुमार योगी ने बताया कार्यकारिणी में रिक्त चल रहे हैं कानून मंत्री के पद को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस पर सर्वसम्मति से अनिल नाथ घाट वाले को मनोनीत किया गया। इसके अलावा समाज में व्याप्त बुराइयों व शिक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें प्रतिभा सम्मान समारोह, सामूहिक विवाह सम्मेलन, जिला मुख्यालय पर छात्रावास निर्माण, दहेज प्रथा पर रोक सहित बालिकाओं की शिक्षा पर विचार विमर्श किए गए। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष ने समाज में बाल विवाह नहीं करने का भी लोगों को संकल्प दिलाया। इसके अलावा संघ की कार्यकारिणी का पंजीयन कराने का भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर अनिल नाथ, संगठन मंत्री योगेश जोगी अलवर शहर अध्यक्ष विक्रम जोगी, कोषाध्यक्ष महेंद्र जोगी, मंत्री सोनू जोगी, धर्मी नाथ, केसी नाथ, हरलाल नाथ, राजू नाथ, गिरधारी नाथ, समाज उपाध्यक्ष अतुल जोगी, बाबू दयाल जोगी, हीरालाल, दीपचंद, पृथ्वीनाथ, बालकिशन जोगी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...