पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिरयानी, रसगुल्ला, पनीर व सॉस के लिए नमूने

बिरयानी, रसगुल्ला, पनीर व सॉस के लिए नमूने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी| खाद्य विभाग अलवर की टीम ने गुरुवार को भिवाड़ी में चार स्थानों पर कार्रवाई कर बिरयानी, रसगुल्ला, पनीर व सॉस के नमूने लिए। वहीं अलवर बाइपास पर बिना लाइसेंस के संचालित होते पाए गए एक चिकन सेंटर को नोटिस भी थमाया गया है। खाद्य निरीक्षक जीतसिंह यादव ने बताया कि भिवाड़ी के अलवर बाइपास पर संचालित शमा चिकन सेंटर से वेज बिरयानी के नमूने लिए गए। सेंटर पर संचालन का कोई लाइसेंस नहीं मिलने पर संचालक को नोटिस थमाया गया है। बिना लाइसेंस के संचालन नहीं करने के लिए पाबंद किया है। बाइपास पर ही जोधपुर मिष्ठान भंडार से टीम ने रसगुल्ला का नमूना लिया।

खबरें और भी हैं...