पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा विभाग 28 जून को करेगा भामाशाहों का सम्मान

शिक्षा विभाग 28 जून को करेगा भामाशाहों का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत स्कूलों में शैक्षिक, सहशैक्षिक व भौतिक विकास के लिए 15 लाख व इससे अधिक धनराशि का सहयोग देने वाले दानदाताओं को 28 जून को भामाशाह दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। डीईओ प्रारंभिक ने बताया कि 15 लाख से एक करोड़ रुपए तक की धनराशि के लिए शिक्षा भूषण एवं एक करोड़ से अधिक राशि के लिए शिक्षा विभूषण का सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस क्रम में 30 लाख रुपए से अधिक की राशि के लिए भामाशाहों को प्रेरित करने के लिए प्रेरकों का सम्मान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके सूचना प्रपत्र सभी बीईईओ कार्यालयों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। निर्धारित प्रपत्र में भामाशाह आवेदन डीईओ प्रारंभिक कार्यालय में 20 मई तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

खबरें और भी हैं...