पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार की नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस निकालेगी जन अधिकार यात्रा

सरकार की नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस निकालेगी जन अधिकार यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा सरकार की युवा एवं जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस की ओर से विधानसभा क्षेत्रों में जन अधिकार यात्रा निकाली जाएगी। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि यात्रा के पहले चरण की शुरुआत बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र से 21 मई को होगी। यात्रा का शुभारंभ बहरोड़ कस्बे के पुराना बस स्टैंड स्थित महावर धर्मशाला से सुबह 10 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, सांसद डॉ. कर्णसिंह यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली एवं जिले के वरिष्ठ नेता करेंगे। जन अधिकार यात्रा के दौरान गांव एवं ढाणी की चौपालों पर होने वाली जनसभाओं में क्षेत्र की समस्याओं के मांग पत्र भरवाए जाएंगे। बाद में इन्हें जिलाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। मांगपत्र में बहरोड़ को जिला बनाने, स्थानीय उद्योगों में युवाओं को रोजगार देने, प्रदेश में रुकी हुई सरकारी भर्तियों को शीघ्र शुरू करने, क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने, विद्युत निगम द्वारा किसानों की फर्जी भरना वीसीआर बंद करने, कृषि बिजली दरें आधी करने, उचित समर्थन मूल्य पर फसलों की सरकारी खरीद जारी रखने, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को कम करने, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, मिनी सचिवालय, सैनिक स्कूल, मत्स्य यूनिवर्सिटी, चंबल का पानी लाने की परियोजना, बुलेट ट्रेन परियोजना आदि को शीघ्र चालू करने और गहलोत सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने की मांग की जाएगी।

खबरें और भी हैं...