पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वामी गंगाधर की स्मृति में 13 से 16 जून तक मनाएंगे सिंधु प्रवाह दिवस

स्वामी गंगाधर की स्मृति में 13 से 16 जून तक मनाएंगे सिंधु प्रवाह दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| स्वामी गंगाधर महाराज गुरुद्वारा समिति की ओर से स्वामी गंगाधर की पुण्य स्मृति 13 से 16 जून तक सिंधु प्रवाह दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली जाएगी, अखंड पाठ, शबद कीर्तन व लंगर का आयोजन होगा। समिति के प्रवक्ता महेंद्र तनेजा ने बताया कि 13 जून को शाम 5 बजे मनुमार्ग स्थित शाह साहिब गुरुद्वारा से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होकर नवाबपुरा मोहल्ला स्थित स्वामी गंगाधर गुरुद्वारा पहुंचेगी। 14 जून को सुबह 4 बजे स्वामी गंगाधर गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं द्वारा स्वामी गंगाधर की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालु अपने घर से अभिषेक के लिए दूध लेकर आएंगे। सुबह 7.30 बजे अखंड पाठ प्रारंभ होगा और दोपहर 12 बजे लंगर शुरू होगा। 15 जून को सुबह 8 बजे व शाम 6 बजे कीर्तन दरबार सजेगा। इसमें रागी जत्थे गुरुबाणी का कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। दोपहर 12 बजे लंगर का आयोजन होगा। 16 जून को सुबह 7. 30 बजे अखंड पाठ का भोग पड़ेगा व 8 बजे कीर्तन दीवान सजेगा। इस अवसर पर संतरेन डॉ. हरभजन शाह सिंघ महाराज के प्रवचन भी होंगे।

खबरें और भी हैं...