पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा में मजदूरी के लिए नए जॉब कार्ड जारी करने के निर्देश

मनरेगा में मजदूरी के लिए नए जॉब कार्ड जारी करने के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमराना. ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा करते विकास अधिकारी।

पंचायत समिति सभागार में विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा की

भास्कर न्यूज | नीमराना

विकास अधिकारी डॉ गोपाल लाल मीणा ने मनरेगा में नए जॉब कार्ड जारी करने और विधवा महिलाओं को सरकारी सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं। पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को हुई बैठक में उन्हों ने ग्राम विकास अधिकारियों को आबादी भूमि के पट्टे का सर्वे रजिस्टर तैयार करने, 60 वर्ष से अधिक आयु की विधवा महिलाओं को पेंशन कागजात लेकर 1000 रुपए की सरकारी सहायता देने के निर्देश दिए। मीणा ने नरेगा कार्यक्रम अधिकारी दीपेंद्र यादव को एक्टिव लेबर को नए जॉब कार्ड जारी करने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र व्यक्तियों को 2011 आर्थिक सामाजिक गणना कर लाभ देने सहित राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर पंचायत प्रसार अधिकारी महेंद्र सिंह चौधरी, वीरेंद्र कुमार चौहान, राजेश पवार, सहायक अभियंता हर्ष वर्धनी, ग्राम विकास अधिकारी महावीर प्रसाद यादव, रतन यादव,धर्म सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

अभिभावक बोले- निजी स्कूल मनमानी फीस वसूल रहे, अधिकारियों से शिकायत

भास्कर न्यूज| बर्डोद

ग्राम पंचायत बर्डोद में संचालित निजी शिक्षण संस्थाओं द्वारा अभिभावकों से मनमानी रूप से फीस वसूली एवं बाजार भाव से अधिक कीमत पर किताब, टाई, बैल्ट की मनमानी कीमत वसूल रहे है। प्रोग्रामों के नाम पर बच्चों के अभिभावकों से पैसे वसूल करने की अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रथम व प्रा.शिक्षा अलवर शिक्षा मंत्री राजस्थान व पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बर्डोद को इनकी मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की लिखित शिकायत की है। शिकायत में लिखा है कि अभिभावकों द्वारा विरोध करने पर माता-पिता के साथ बदसलूकी की जाती है और बच्चों को कक्षा से निकाल कर अपमानित करते है इससे परेशान अभिभावकों ने निजी शिक्षण संस्थाओं की मनमानी पर अंकुश लगाने की लिखित शिकायत कर मांग की है।

खबरें और भी हैं...