पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेले हमारी संस्कृति की पहचान, इन परंपराओं को जीवित रखना जरूरी: सांसद डॉ. करण सिंह

मेले हमारी संस्कृति की पहचान, इन परंपराओं को जीवित रखना जरूरी: सांसद डॉ. करण सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र के ढूंढारिया ग्राम पंचायत के कालिया-होडा़ गांव के बाबा ठाडेसर महाराज का भंडारा व रागनी कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलवर सांसद डॉ करण सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण अंचल में होने वाले मेले-भंडारे हमारी संस्कृति की पहचान हैं। इनका आयोजन कर जीवित रखना जरूरी है। इन्हीं से लोगों में सद्भाव और प्यार बना रहता है। विशिष्ट अतिथि डॉ आरसी यादव ने ग्रामीणों को भारतीय संस्कृति अनुरूप एक सभ्य समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। नीमराना पंचायत समिति प्रधान सविता मनोज यादव, पूर्व जिला पार्षद महेंद्र यादव, शिक्षक मनोज यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा ठाडेसर आश्रम कालिया-होड़ा के महंत सूरजनाथ ने की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का फूल माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। पूर्व सैन्य अधिकारी राम अवतार यादव, श्योराम मास्टर, कैप्टन सुभाष यादव, रामकुमार, बनवारी लाल, साहब सूरजभान सिंह, जसवंत यादव नरेंद्र यादव, कांग्रेस नेता एडवोकेट बस्ती राम यादव, दुंढाडिया ग्राम पंचायत के सरपंच अशोक यादव, पूर्व जिला पार्षद शीशराम यादव आदि उपस्थित रहे। देसी घी के भंडारे में हजारों लोगों ने सुबह से लेकर शाम तक प्रसादी ग्रहण की। लोक गायक कलाकार अमित चौधरी, छम्मा तिवारी, आशीष यादव, कंचन यादव, प्रियंका चौधरी आदि ने एक से बढ़कर एक बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां एवं कंपटीशन की रागनी से मनोरंजन किया। गुरुवार कल सुबह से ही बाबा के आश्रम पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा।

नीमराना. समाजसेवी डॉ. आरसी यादव का साफा पहनाकर स्वागत करते ग्रामीण।

श्याम मेला : लंबी कूद स्पर्धा में शामिल हुई 7 टीमें

नीमराना| क्षेत्र के दौलतसिंहपुरा गांव में राणी वाली ढाणी श्रीश्याम मंदिर पर गुरुवार को श्याम बाबा का 13वां वार्षिक मेला भरा। मेले में गांव की 12 ढाणियों सहित आसपास के रोड़वाल, भूतला, भीमसिंहपुरा, नीमराना, सिलारपुर, नाघोड़ी आदि गांवों से बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने माजरी रोड़ पर बने मंदिर में बाबा की प्रतिमा को धोक लगा प्रसाद चढ़ाया एवं अखंड भंडारे में प्रसादी पाई। इस मौके पर ग्रामीणों की ओर से युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते सांय को लंबी कूद प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में 7 टीमों के करीब 49 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बंतावाली ढाणी खिलाड़ियों की टीम ने विजेता रहते बाजी मारी व दूसरे नंबर पर शिवपुरी की टीम रही। विजेता टीमों को ग्राम पंचायत पंच पवन यादव, सत्यवीर यादव ने 1100 व 500 रुपए का नकद इनाम देकर सम्मानित किया। खेल आयोजन में अमित यादव ,सुधीर यादव, विक्रम यादव, नरेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, सत्यनारायण यादव व युवा नेता संजय यादव आदि ने व्यवस्थाएं संभाली। रात को मंदिर पर रात्रि जागरण कार्यक्रम भी हुआ।

नीमराना. श्याम मेले में आयोजित लंबी कूद प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी व लोग।

श्याम बाबा का भंडारा 20 को बर्डोद में होगा

बर्डोद| कस्बे के चांदनी चौक स्थित खाटू श्याम मंदिर के 14वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 20 मई को दिन में 14वां विशाल भंडारे का आयोजन होगा। भंडारे एवं स्थापना दिवस के संयोजक ग्राम पंचायत बर्डोद के संयोजक सरपंच सुनिल भारद्वाज ने बताया कि मंदिर की स्थापना के बाद से ही प्रत्येक वर्ष आपसी जन सहयोग से बाबा का भंडारा किया जाता है। जिसमें दूर दराज से प्रसाद पाने श्रद्वालु आते है।

खबरें और भी हैं...